DEDICATED TO ALL GIRLS..
~~~~~~~~~~~~~~~~~
DAUGHTER TO FATHER::
~~~~~~~~~~~~~~~~~
मुझे इतना प्यार ना दो पापा,
कल जाने ये मुझे नसीब ना हो,
ये जो माथा चूमा करते हो,
कल इश पर शिकन अजीब ना हो,
मैं जब भी रोती हूँ पापा,
तुम आँसू पोंछा करते हो,
मुझे इतनी दूर ना छोड़ आना,
मैं रोऊँ और तुम करीब ना हो,
मेरे नाज़ उठाते हो पापा,
मुझे लाड देते हो पापा,
मेरी छोटी-छोटी ख्वाहिश पर,
तुम जान लुटाते हो पापा,
कल ऐसा ना हो एक नगरी में,
मैं तनहा तुमको याद करूँ,
और रो-रो कर फरियाद करूँ,
ऐ भगवान् मेरे पापा सा कोई,
प्यार जताने वाला हो,
मेरा नाज़ उठाने वाला हो,
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Descent
Reply Of FATHER.....!!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
जो सोच रही हो तुम बेटी,
वो सब तो एक माया है,
कोई बाप अपनी बेटी को,
कब जाने से रोक पाया हैं,
सच कहते है दुनिया वाले,
बेटी तो धन पराया है,
घर-घर की यही कहानी है,
दुनियाँ की ये रीत पुरानी है,
हर बाप निभाता आया है,
तेरे बाप ने भी निभानी है.....!!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
******************राहुल श्रीवास्तव
मंगलवार 11/03/2014 को आपकी पोस्ट का लिंक होगा http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर
ReplyDeleteआप भी एक नज़र देखें
धन्यवाद .... आभार ....
प्यारी सी आँखें नम करती रचना ......शुभकामनाएं......
ReplyDeleteखूबसूरत व् मर्म स्पर्शीय रचना |
ReplyDeleteबेटियाँ माता-पिता के ह्रदय की सबसे करीब वाली रग हैं |
उनका निश्छल स्नेह, प्रेम व् मान ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है |